आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P10-0014 · भाग 10

सर, आपकी फीस कितनी है?

मैं आपको साफ-साफ बता दूं कि यहां मैंने निशुल्क व्यवस्था की है। भोजन और रहने की निशुल्क व्यवस्था है। यहां के नियम में आप आकर क्रिया करें, इसके लिए व्यवस्था कर रहा हूं, कि मैं अगर शरीर भी छोड़ दूं तो भी लोगों को कमी ना हो। अपनों की कुटिया में सत्य के खोजियों को कभी हाथ न फैलाना पड़े। यही भाव से मैं मेहनत कर रहा हूं। मेहनत पर लगा हूं कि कोई सत्य का खोजी हो, उसको किसी पर निर्भर ना होना पड़े। क्योंकि सत्य का खोजी अगर किसी पर निर्भर हो जाएगा, तो फिर वह भटक सकता है। क्योंकि देने वाला अपने तरीके से यूज करता है। मैं इसी में लगा हूं। पूरी तरह मेहनत कर रहा हूं। धन से, तन से, अपनी समझ से, ज्ञान से। और परिणाम दिखता है। जब मैं यहां आया था, मैंने जितना बोला था उतना हो रहा है। मैं लगा हूं। यहां के लोगों को मालूम है और आप लोगों को भी दिख रहा है। ये ऐसे ही थोड़ी ना तैयार हो गया।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: Narmade Har Live: Q&A for You #Yogi · 2026-08-10