आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P10-0109 · भाग 10

गुरु जी, मैं काम नहीं कर सकता। क्या मैं (अपनों की कुटिया में) आ सकता हूं?

काम तो करना पड़ेगा। यहां आओगे तो खुद बना के खाना पड़ेगा, बर्तन मांजने पड़ेंगे, झाड़ू लगानी पड़ेगी, और अपनों की कुटिया में पेड़-पौधों को पानी देना हो तो देना पड़ेगा। भोजन आप करोगे तो धोना भी आपको ही पड़ेगा। अपनों की कुटिया में वही आ सकता है जो अपना काम स्वयं करे, पेड़-पौधों को पानी दे, साफ-सफाई करे, अपनों की तरह रहे। कुछ भी लिखने से पहले सोचो कि मैं क्या लिख रहा हूं। जब सत्संग हो रहा है तो सत्संग की, मूल की बात करो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 23 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-16