प्रश्नोत्तर P10-0139 · भाग 10
गुरुदेव, आपने संन्यास की बहुत सुंदर परिभाषा दी। संन्यास और संन्यासी में क्या अंतर है?
संन्यास का मतलब होता है अपनी बुराइयों का नाश कर देना। बुराई क्या है जो हमने कर्म में धारण की है — छल, कपट, चोरी, बेईमानी, चापलूसी, मक्कारी, धूर्तता, पाखंड — इसको छोड़ देना, बुरे काम को छोड़ देना और अपना कल्याण करना, इसी को संन्यास कहते हैं। संन्यासी इससे आगे है। संन्यासी का मतलब होता है — वह समाज उद्धार के लिए निकला है, दो-चार लोगों में जिंदगी खत्म नहीं करना चाहता। उसके पास वह बल है, वह ऊर्जा है; वह समझ चुका है कि मेरे पास अथाह बल है और यह बल दो-चार लोग नहीं झेल पाएंगे। तो वह समाज के लिए निकल जाता है और अपनी ऊर्जा को समाज कल्याण के लिए लगा देता है। वह संन्यासी है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 23 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-16