प्रश्नोत्तर P10-0168 · भाग 10
(एक साधक की ओर से) सत्संग समझ में आ जाने के बाद अब घर पर मन नहीं लगता। क्या करें?
अगर घर पे मन नहीं लगता, तो देखिए आपकी कुछ जिम्मेदारियां हैं, आपका परिवार है। क्या कोई आप पे निर्भर है? कल वे लोग मेरी जरूरत पर मेरे साथ थे। अगर उनको मेरी जरूरत है, तो उनका साथ सीधा नहीं छोड़ना चाहिए; धीरे-धीरे अपने कर्तव्य-दायित्व को निभाते हुए आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि बात हमें समझ में आई है, उन्हें नहीं। देखो, क्या उनके जीवन में आपकी जरूरत है? ऐसा तो नहीं कि आपके जाने से उनका जीवन डांवाडोल हो जाएगा? तो उन्हें मजबूत बना के आओ — ऐसा मजबूत कि आपके आने के बाद वे अपनी जरूरत के लिए किसी के सामने हाथ ना फैलाएं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 8 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-08