आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P10-0177 · भाग 10

(कुटिया में नए साधक) मैं अभी नया आया हूं, मुझे यहां के बारे में कुछ पता नहीं। काम के लिए पूछना हो तो क्या मैं किसी एक व्यक्ति से बात कर सकता हूं?

हां, जो पहले से रह रहा है उसको पता है, उससे पूछ सकते हो; उसे नहीं पता होगा तो इतना तो बता देगा कि उनसे पूछ लो। काम को लेकर बात करो। लेकिन बात तब बढ़ती है जब पूछते हो — तुम कहां से आए? जैसे ही कहा कि तुम्हारे जिले से आया, उसे देख के खुशी होगी और बाकी लोगों को देख के घृणा आएगी। दूर प्रांत में आपके गांव का जानवर या आपके इलाके की नंबर प्लेट वाली गाड़ी भी दिख जाए तो गदगद हो जाते हो, बाकी इतनी गाड़ियां देख के नहीं — यह राग है, कितना अटैचमेंट है। उसके प्रति राग हो जाएगा और दूर वालों से द्वेष। तो आप कतई ऐसा मत पूछिए कि आप कहां से आए हो। गलती उसे कहते हैं जब आपको पता नहीं; पता होने के बाद नियम तोड़ा तो अपराध है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 8 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-08