प्रश्नोत्तर P12-0023 · भाग 12
गीता ने स्वधर्म सिखाया, लेकिन देशवासियों ने 1200 साल स्वधर्म का पालन नहीं किया, नतीजा गुलामी देखी; आज भी देश की स्थिति कमजोर है। लोग स्वधर्म का पालन कैसे करें?
आप बाहरी गुलामी से मुक्त हो गए हो, लेकिन देखो, अब ज्यादा गुलामी हो गई है — लोग बेईमानी के गुलाम हो गए हैं, एक दूसरे को सता रहे हैं। वह गुलामी शरीर तक थी; अब तो लोगों का आत्मिक स्तर गिर रहा है। शिक्षक से लेकर अनेक पदों पर लोग कह रहे हैं कि बेईमानी बिना चलेगा नहीं — बड़ा दुर्भाग्य है। अभी आप अपनी बुरी आदतों के गुलाम हो, और यह गुलामी आपको आत्मिक रूप से गिरा रही है। पहले की गुलामी शरीर को तकलीफ देती थी, लेकिन लोग आत्मिक रूप से उठते थे, मुक्ति-मोक्ष तक पहुंच जाते थे। अब तुम खुद के गुलाम हो गए — मान-सम्मान के, लोगों को नीचा दिखाने के, बड़ा बनने के; जातिवाद इतना बढ़ गया है। अब कौन किसको बचाएगा?
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 4 जनवरी 2026 #योगी · 2026-01-04