आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0049 · भाग 12

अपने अंतस में, अपने भीतर कैसे जाते हैं? इंद्रियों को अपने अंदर की तरफ कैसे मोड़ना है?

जब कुछ नहीं चाहिए, तो आप अपने आप में होंगे। जब आपको बाहर से कुछ नहीं चाहिए, तो आप अचेतन मन में जाओगे। अचेतन मन में राग-द्वेष, मोह, आसक्ति, इच्छा, अपेक्षा, मेरा और कर्ता का भाव छुपा हुआ है, क्योंकि अतीत में आपने बहुत कुछ किया है; तो उसमें चिंतन होने लगेगा। बस बाहर से देना बंद कर दो — अब इंद्रियों द्वारा भर नहीं रहे हो, तो अचेतन मन में काम होगा। जब वहां की पूरी सफाई हो जाएगी और बाहर से लेना बंद कर दोगे, जब दोनों जगह कुछ नहीं होगा, तो आप अपने आप में स्थिर हो जाओगे।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 4 जनवरी 2026 #योगी · 2026-01-04