प्रश्नोत्तर P12-0054 · भाग 12
अपनों की कुटिया में आजीवन रहने वाला जिज्ञासु क्या आत्मचिंतन द्वारा ही अपना कल्याण कर लेगा, या उसे भी सत्कर्म करना होगा? कुटिया में रहते सत्कर्म कैसे होगा?
कुटिया में रहकर ऐसे सत्कर्म होगा — अब 200 के ऊपर पेड़ हैं; इन्हें कोई पानी देगा तो सत्कर्म ही होगा। कितने लोग इसका लाभ लेंगे, हजारों साल लाभ लेते रहेंगे, लाखों पशु-पक्षी इनसे भोजन करेंगे — यह सत्कर्म ही तो है। आप यह वीडियो बना रहे हो, लोग इसका लाभ ले रहे हैं — यह भी तो सत्कर्म है। सत्कर्म आप कहीं भी कर सकते हो; मौका अपने आप मिलने लगेगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 4 जनवरी 2026 #योगी · 2026-01-04