आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0107 · भाग 12

पत्नी को हर वक्त डर रहता है कि पति झोला उठाकर चल ना दे। यह भी तो एक प्राणी को कष्ट देना हुआ; क्या ऐसे कोई मोक्ष या मुक्ति पा सकता है?

झोला उठाकर चल ही देगा तो पत्नी क्या कर लेगी? क्या आप किसी की स्वतंत्रता छीनने आए हो? पत्नी तो तब हो जब आप उसके कार्य में सहायता करो; अगर आप आत्मिक कल्याण में ही बाधक हो, तो फिर पत्नी कहां हुई? या पति पत्नी के आत्मिक कल्याण में बाधक हुआ, तो पति कहां हुआ? जब एक दूसरे की आत्मिक कल्याण में सहायता करो, तब पति-पत्नी हैं, तब वहां प्रेम है; नहीं तो यह वासना है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 4 जनवरी 2026 #योगी · 2026-01-04