आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0116 · भाग 12

अगर वो मुझे सुरक्षा देने के चक्कर में ही डूब रहा है, तो क्या मेरा फर्ज यही होना चाहिए कि मैं उसके साथ ही बह जाऊं? मुझे अपने आप को दूसरी जगह सुरक्षित करना चाहिए या उसे बचाने में पूरा सामर्थ्य लगाना चाहिए?

उसको बचाने में बह जाओ तो बह जाओ — अब तुम्हारी बारी है। भागो मत। अगर उसे बचा लेते हो तो ठीक है; नहीं बचा पाते हो तो बह जाओ उसी के साथ, लेकिन छोड़कर भागो मत, नहीं तो उसकी भरपाई करने में जन्मों-जन्म लग जाएंगे। क्योंकि आपको बचाने में ही तो डूब रहा था; अब आपकी बारी है। अगर एक बार उसे छोड़कर गए, तो आप कभी अपने आप को सुरक्षित कर भी नहीं पाओगे, क्योंकि सुरक्षित करने वाले को ही आप छोड़कर चले गए। फिर पता नहीं उसकी भरपाई कितने जन्म करनी पड़ेगी। अगर कोई मुझे बचा रहा था और अब मेरी बारी आ गई कि मैं उसे बचाऊं — वो डूब रहा है तो मेरा काम है उसे बचाना। हो सकता है उसे बचाने में मैं निकल जाऊं, कोई बात नहीं; मेरी गिनती बचाने वालों में तो गिनी जाएगी, भगोड़ों में तो नहीं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: बिना हिसाब के तू जा नहीं पाएगा #योगी · 2026-09-17