प्रश्नोत्तर P12-0119 · भाग 12
आज हम पांच-छह लोग यहां बैठकर आपके मुखारविंद से ज्ञान ले रहे हैं — ये भी कभी ना कभी हमने ही डिमांड किया होगा कि ऐसी जगह हो, ऐसा वातावरण हो। अब इसका लाभ उठाऊं या ना उठाऊं, ये मेरा सौभाग्य या दुर्भाग्य है। तो इस माहौल के साथ मुझे कैसे ईमानदार रहना है?
अब ये देखना है कि ये माहौल बना है — आपने जिज्ञासा रखी, कभी प्लानिंग की होगी, तो आज ये माहौल बना और आपके प्रश्नों के उत्तर मिल रहे हैं। तो उत्तर देने वाले के पास ही क्लियर कर लो कि हम इसका उपयोग अभी करेंगे या नहीं करेंगे — इतनी ईमानदारी। क्योंकि वो इसलिए मेहनत कर रहा है कि आप उपयोग करोगे; और अगर आपने नहीं किया तो उसका भी दोष लगेगा, क्योंकि उसने मेहनत की। ये उत्तर इधर से निकल रहा है, तो इस व्यक्ति ने तो जिंदगी लगा दी; आपके लिए सिर्फ इतना समय है, उसने पता नहीं इस उत्तर के लिए क्या-क्या किया, उसका पूरा जीवन लगा है। तो जब आपको उससे कुछ मिल रहा है और आपने मांगा, तो उसका उपयोग करिए, या तो बोल दीजिए हम उपयोग नहीं करेंगे। नहीं तो समय आपने बर्बाद किया, उसका दोष लगेगा — नहीं करना था तो आपने पूछा क्यों?
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: बिना हिसाब के तू जा नहीं पाएगा #योगी · 2026-09-17