आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0122 · भाग 12

बहुत से साधक कहते हैं कि जब हम आपके सामने बैठते हैं या आपको सुनते हैं तो एनर्जेटिक फील करते हैं, और आपसे दूर जाते हैं तो फिर लो हो जाते हैं, डांवाडोल की स्थिति आ जाती है। तो क्या ये आपका असर है, या मेरे कर्मों के फल पर उस समय तक के लिए जैसे कोई शेड लग गई — ये क्या जादू है?

जादू ये है कि जब आप मेरे साथ थे तो मेरे तरीके से जी रहे थे, और जब आप मुझसे दूर गए तो मेरा तरीका ही छोड़ दिया आपने, वहां का तरीका अपना लिया। तो उस तरीके में ऊर्जा थी — जिस तरीके में वो आपको जिला रहा था, जिस तरीके में आपको रख रहा था। अगर वह तरीका नहीं छोड़ते, तो वहां भी ऊर्जा मिलती। आप जब ऊर्जा कम महसूस कर रहे हो, तो इसका मतलब आपने तरीका छोड़ दिया, कहीं और लिप्त हो गए; क्योंकि ऊर्जा तरीके में थी। जिसके साथ हो, वो एक तरीका देता है, आपको एक तरीके में रखता है। तो बस आप जहां भी जाओ, उसी तरीके में रहो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: बिना हिसाब के तू जा नहीं पाएगा #योगी · 2026-09-17