प्रश्नोत्तर P12-0124 · भाग 12
हमारे अंदर एक और तगड़ी बेईमानी है — हम कहते हैं कि हमने पहले इनका किया होगा, इसलिए ये हमारे लिए कर रहे हैं, ये मेरा कर्ज उतार रहा है। हम हमेशा दातार बने रहते हैं। क्या ये भी बेईमानी है?
ये भी हो सकता है कि वो पहली बार ही कर रहा हो, वो महान हो, इसलिए तुम्हारे ऊपर कर रहा हो। मैं अपने आप को ये क्यों सोच रहा हूं कि मैं पहले कर चुका? प्रत्यक्ष में जियो ना — जितना पता है, अनुमान मत लगाओ। अगर मैं किसी को यूज कर रहा हूं, तो मैं बोल दूं कि भैया मैं तुझे यूज कर रहा हूं, और मैं देख रहा हूं तुझे ये कमी है; मेरे पास 100 तो नहीं, लेकिन ₹1 है — तू 99 की व्यवस्था करना, और एक कम पड़ जाए तो मैं हूं, या एक पहले ले ले। हो सकता है मेरे जैसे 99 और खड़े हो जाएं और एक ही कमी पड़ रही हो। तो मैं पहले से बता दूं कि एक मेरे पास है, चिंता ना करना, कभी भी ले सकता है — और मैं तो कहूंगा अभी ले ले। यही तो बंधन है। मुक्ति क्या चिल्लाने से मिल जाएगी? यूज होने से मिलेगी। लेकिन आपने क्या किया? बस यूज किया, और जब यूज होने की बारी आती है तो सोचते हो कितना बचा लूं। आपको तो खुलकर यूज होना चाहिए — यही तो मुक्ति है। यूज करना बंधन है और यूज हो जाना मुक्ति।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: बिना हिसाब के तू जा नहीं पाएगा #योगी · 2026-09-17