आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0126 · भाग 12

तो क्या मैंने बड़ा घर, बड़ी गाड़ी जैसी अपनी इच्छाओं-वासनाओं में — कि लोग, समाज मेरे बारे में क्या बोलेंगे — अपनी एनर्जी एक तरह से वेस्ट कर दी?

आपने उनके लिए किया — काश जरूरत में करते! और जरूरत तो जल्दी से, बड़ी आसानी से पूरी हो जाती है। आप देखिए, आपकी जान-पहचान में समाज के जितने लोग हैं, जितने लोगों के द्वारा आप अपने आप को उठाना चाहते हो, उतनी मेहनत लगेगी। अगर आप सिर्फ अपने को देखते, तो इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं थी, और वो ताकत कहीं और लग जाती। जितना बड़ा सर्कल बनाओगे, उतना मेंटेनेंस, बल, ताकत लगेगी — उनका हालचाल पूछना होगा। अगर आप जरूरत में जीते और अपनी जरूरत को देखते, तो आपकी वो ऊर्जा आपके लिए लग जाती। जब तक आप किसी के द्वारा अपने आप को खड़ा करोगे, आप भटकते रहोगे; मैं हूं, और ये मुझसे है — पहले मैं, बाद में ये। तो मैं इसके द्वारा अपने आप को खड़ा क्यों करूं? मैं खुद के द्वारा खुद को खड़ा कर लूं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: बिना हिसाब के तू जा नहीं पाएगा #योगी · 2026-09-17