प्रश्नोत्तर P12-0133 · भाग 12
बहुत सारे लोग इससे कनेक्ट कर पाएंगे — अचानक मैं अपने काम में लगा था और मुझे किसी की याद आई, तो क्या मैंने उसे याद किया या उसने मुझे याद किया? ये कनेक्शन कहां से होता है? और उन यादों में मुझे क्या चेक करना है?
आप देखोगे, कभी-कभी उनकी याद आ जाती है जिन्होंने मुझे देखा भी नहीं — मैंने उसे वीडियो, गाने या किताबों के द्वारा जाना है; तो क्या उसने मुझे याद किया? उसका कहीं ना कहीं मुझे कुछ अच्छा लगा, इसलिए वो याद आ जाता है। तो जरूरी नहीं कि वो आपको याद कर रहा है; हां, अगर वो जिंदा है तो हो सकता है वो भी आपको याद कर रहा हो। आखिर मुझे उस स्थान को, उस व्यक्ति को छोड़कर कहीं और जाना क्यों पड़ा? अगर मैंने छोड़ा, तो वहां मुझे कुछ मिला नहीं, तभी तो छोड़ा — तो फिर पीछे जाने की बात ही खत्म हो गई, क्योंकि मैंने समझकर छोड़ा। तो मैं जिसके लिए गया था, वो करूं। अगर मैं पूरी तरह समझकर आगे बढ़ा, तो वापस नहीं जाऊंगा। लेकिन अगर बिना समझे, आवेश में, जज्बात में, किसी और के प्रभाव में निकल गया, तो फिर वापस ही जाना है। तो कुछ भी करने से पहले अपने आप को पूछना पड़ेगा — ये तुझे चाहिए या नहीं, या खाली प्रभाव में आ रहा है? कदम उठाने से पहले तय करना पड़ेगा, क्योंकि पीछे आया तो फिर गिरूंगा — आगे वाला भी चला जाएगा और पीछे वालों को भी परेशान कर दूंगा। अपनी जिंदगी की बागडोर को इतनी समझदारी और सजगता के साथ संभालकर रखना है कि मैं कहीं भी जा रहा हूं, तो किस लिए जा रहा हूं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: नया भरना बंद कर #योगी · 2026-09-13