आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0144 · भाग 12

गुरु जी, दिमाग में तो कुछ ना कुछ हमेशा इसी तरह चलता ही रहेगा?

जब तक चाहिए, तब तक चलता रहेगा। दिमाग के पीछे तुम हो; जब तक तुम्हें चाहिए, तब तक चलता रहेगा, बात खत्म। और यह तब तक चलेगा जब तक मान की इच्छा है, योग्यता से ज्यादा पाने की इच्छा है, दिखावा है, बड़ा-छोटा बनने की इच्छा है। ये चार चीजें जब तक आपके जीवन में हैं, तब तक ये चलता रहेगा और तब तक आप अशांत रहोगे। चार छोड़ दो ना — क्यों पकड़े हो, इससे क्या लाभ है? चार के अलावा आपके पास और कुछ है क्या? यही चार आपकी अशांति के कारण हैं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: मुझे ध्यान समझ में नहीं आया ध्यान कैसे करूं ? #योगी · 2026-07-04