प्रश्नोत्तर P12-0194 · भाग 12
गुरु जी, आज के जमाने में अच्छा होना मतलब छोटा होना है — अच्छे को सब पागल बना देते हैं।
कोई बात नहीं, पागल कहें चाहे कुछ भी कहें, क्या फर्क पड़ता है? मैं जो हूं सो हूं, उनके कहने से क्या हो जाएगा? कांच को हीरा और हीरे को कांच कह दोगे तो क्या हो जाएगा? दिखने में घुमा-फिराकर एक जैसे हैं — जिरकन, अमेरिकन डायमंड और ओरिजिनल डायमंड; जिसको हीरे का ज्ञान ही नहीं वो दोनों को कांच बोलेगा, पर जिसको पहचान है वो कांच को कांच कहेगा और हीरे को हीरा। तो आपको पता होना चाहिए आप क्या हो; कौन क्या कहता है, छोड़ो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 15 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-08