प्रश्नोत्तर P13-0131 · भाग 13
गुरुदेव, आप कहते हैं कि नियम से परे उसकी यात्रा है, तो फिर आप हमें नियम में क्यों बांधते हैं? आप सिखाते हैं कि 10 दिशा में भोगी चलता है और 11वीं दिशा में योगी।
देखो, नियम कैसा है, आप समझो जरा। यहां क्या नियम है? क्या यह कोई आपको अलग से कुछ दिया जा रहा है? नहीं — मोबाइल स्विच ऑफ, किसी से व्यवहारिक बातें नहीं करना है और अपनों की कुटिया में रहना है, क्योंकि अपनों की कुटिया में आप सुरक्षित हो; बाहर गए तो वही प्रपंच चालू। तो नियम होकर भी नियम नहीं है। यह नियम आपको सबसे छुड़ा देगा। यह ऐसा नियम है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 13 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-06