आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P13-0158 · भाग 13

गुरु जी तीन-चार तरह की बातें करते हैं — उलझन से छुड़ाने की बातें करते हैं; फिर लगता है कहीं तो फंसाते होंगे, पर कहां फंसाते हैं, वो समझ में नहीं आ रहा।

धीरे-धीरे आएगा। एक परीक्षा ही तुम्हें निकालेगी। एक जगह से हटने के लिए दूसरा संकल्प, उससे ऊंचा, लेना पड़ेगा; तब जाके वह जगह भी छूटेगी और जहां संकल्प लो, वह भी छूट जाएगा। एक संकल्प तोड़ने के लिए दूसरा संकल्प लेना पड़ता है। लेकिन आप संकल्प लेते हो बंधन वाला। गुरु संकल्प ऐसा दिलाता है कि आपका वो संकल्प छूट जाए और इससे भी आप मुक्त हो जाओ।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: समझ के समझ से छुटना है #योगी · 2026-08-13