प्रश्नोत्तर P14-0066 · भाग 14
गुरु जी, आपको कोई समझाने आया होगा? आप प्रश्न का उत्तर कहां से देते हैं — उत्तर आता है या आप देते हैं?
मुझे कोई समझाने नहीं आया। मैं उत्तर नहीं देता, आता है। जितनी बात हुई, हजारों वीडियो सुन लो, रिपीट नहीं होता; मैं चाहूं तो भी नहीं कर सकता, ये मेरे बस में नहीं है। आप वही प्रश्न फिर पूछिए, अलग तरीके से उत्तर मिलेगा। कहां से आ रहा है, यह पता ही नहीं करना है; अपने को क्या करना है। जैसे पानी नल से आ रहा है — नल निमित्त है, नल से एक बूंद भी नहीं आ रहा। टंकी के नल का दायरा है — उसे अध्ययन का ज्ञानी कहते हैं, किताबों से आ रहा है; लेकिन जो पृथ्वी से जुड़ गया, उसका कोई दायरा नहीं, निकालते रहो, आता रहेगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इतने सरल ज्ञान को इतना रहस्यमय क्यों बना दिया गया | Why is Simple Truth made so Mysterious? in Hindi · 2026-03-06