आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P14-0142 · भाग 14

आत्मा मरने के बाद दूसरे जीव में चली जाती है, तो जनसंख्या जहाँ पहले कम थी अब ज्यादा हो गई — ये नई आत्माएँ कहाँ से आती हैं?

ये भी कहा जाता है कि आप एक बार साँस लेते हो तो लाखों जीव मर जाते हैं; एक मिट्टी के ढेले में करोड़ों जीव होते हैं। अगर एक मुट्ठी मिट्टी के जीव मर जाएँ तो जनसंख्या कितनी अरब बढ़ जाएगी? आप गिन सकते हो? धरती जैसे कितने प्लैनेट हैं, गिनती नहीं; बनाने वाले ने अगर जीव बनाए हैं तो उसके लिए जगह भी बहुत बनाई है। विचित्र संसार है और उसमें हम एक विचित्र, विचित्र को समझना चाहते हैं। समझने का प्रयास मत करो, दुनिया का बस उपयोग करो और निकल लो; दुरुपयोग करोगे फँस जाओगे, सदुपयोग करोगे निकल जाओगे। जैसे थाली में भोजन आया और आप कहो मैं तब खाऊँगा जब पता चल जाए कि चावल, आटा, मसाला, मिर्च का बीज कहाँ से आया — पूरी जिंदगी बीत जाएगी। बुद्धिमान परोसने वाला थाली खींच लेगा कि तुम्हें भूख नहीं है। किसी भी वस्तु का आखिरी पता आप नहीं लगा सकते कि आई कहाँ से; उपयोग करो और निकल लो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: कर्ता कौन है, अकर्ता कौन है ?| Who is the Doer ? Who is the Non-Doer ? #yogijikasatsang · 2026-05-18