प्रश्नोत्तर P14-0185 · भाग 14
गुरु जी, परमात्मा की याद तो हर वक्त बनी रहती है पर नाम जप नहीं कर पा रहा — ज्ञान मार्ग बताएँ।
जिसको आप देखे नहीं, उसकी याद कैसे बनी रहती है? कोई रूप बना लिया होगा, कोई रूप पकड़ लिया होगा। तो उस रूप के पीछे जो कर्म है, वैसे कर्म करो, उनके चरित्र को अपनाओ, फिर आगे बढ़ जाओ। राम जैसे मर्यादा में जिए, लोगों से जैसा व्यवहार किया, वो मूल चरित्र पकड़ लो जिससे आपका जीवन बेहतर हो। समुंदर के सामने धनुष-बाण वाला चरित्र आपके काम नहीं आएगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: कर्ता कौन है, अकर्ता कौन है ?| Who is the Doer ? Who is the Non-Doer ? #yogijikasatsang · 2026-05-18