प्रश्नोत्तर P16-0003 · भाग 16
गुरु जी, आत्मज्ञान प्राप्ति से पहले क्या आपको पीएम, सीएम, आईपीएस, पीसीएस के सामने आने से कोई फर्क पड़ता था?
नहीं, कभी नहीं। हंस के आता था। एक घटना बता देता हूं: मुझे जल्दी में जाना था, पास में बस पांच-दस रुपये थे, एक्सप्रेस में टीटी ने पकड़ लिया, बोले फाइन लगेगा। मैंने कहा दस हैं, पांच आप रख लो, पांच मुझे दे दो। बोला तुम्हें डर नहीं लग रहा? मैंने कहा डर क्या लगेगा, मैंने क्या गलत किया है, ट्रेन में ही तो बैठा हूं — वह हंसने लगा। मेरे अंदर डर नहीं था क्योंकि मैं गलत नहीं था। आदमी डरता तब है जब वह गलत होता है। गलत अगर नहीं है तो डरने की जरूरत नहीं है — सीधी बात है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: कोई प्रश्न ना होने के बाद कौन सा प्रश्न होना चाहिए ? #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-16