आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P16-0060 · भाग 16

गुरु जी, धरती पर एक समय में कितने आत्मज्ञानी हो सकते हैं? क्या आपको भी पता चलता है कि दुनिया में और आत्मज्ञानी हैं — क्या आत्मज्ञानियों का आपस में कनेक्शन जुड़ता है?

कुछ कहा नहीं जा सकता — ना ज्ञानियों को गिना जा सकता है, ना आत्मज्ञानियों को। अपुन डिस्कनेक्टेड — मुझे किसी से जोड़ना नहीं, मैं बस अपना काम करता हूं; कोई आत्मज्ञानी हो, ब्रह्मज्ञानी हो, मुझसे कोई मतलब नहीं। ऐसा कोई प्रमाण नहीं कि आत्मज्ञानी आत्मज्ञानी के संपर्क में आ जाता है। जब वह उम्मीद से मुक्त हो गया तो कैसे कनेक्शन जोड़ेगा? कनेक्शन जोड़ने में उम्मीद आ जाएगी। "कुछ नहीं चाहिए" में आ गया तो क्यों कनेक्शन जोड़ेगा, जोड़ के क्या करेगा? वह वहां काम कर रहा होगा, हम यहां काम कर रहे हैं; सब अपने-अपने काम में लगे हैं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: कोई प्रश्न ना होने के बाद कौन सा प्रश्न होना चाहिए ? #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-16