प्रश्नोत्तर P16-0159 · भाग 16
और जो प्राकृतिक है — ये पेड़-पौधे — उनका अपने जीवन में क्या महत्व है?
इनके बिना हम इस पिंड में रह ही नहीं पाएंगे; आज जो भी कर रहे हो, इनका सहयोग लेकर ही कर रहे हो। आज विज्ञान एक पत्ते से कुछ बना सकता है, लेकिन एक पत्ता पैदा करने की ताकत पृथ्वी पर किसी में है? एक काम बताओ जो बिना प्रकृति के कर दो — कुछ से कुछ बना रहे हो, लेकिन वह "कुछ" ले तो प्रकृति से रहे हो। आपका क्या है, बताओ? सांस लेनी है — ऑक्सीजन प्रकृति दे रही है; डिब्बे या बोतल में भरकर आ रही है तो वह भी प्रकृति से ली। बिजली किसी ने पैदा नहीं की, पहले से मौजूद थी, खोजने का तरीका मिला। हम कुछ नया नहीं कर रहे; सब प्रकृति में पहले से था, कोई नई खोज नहीं हुई — हमें अब समझ आई, बस इतना फर्क है। इसलिए प्रकृति का सदुपयोग करो, आगे बढ़ो। यह शरीर भी प्रकृति ले लेगी — जिस दिन उपयोग हो जाएगा, विलीन हो जाएगा; यह आपको उपयोग करने के लिए मिला है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: पांच तत्वों का हमारे जीवन में महत्व / #पांच #तत्व #aadhyatmik #satsang · 2024-09-06