प्रश्नोत्तर P16-0195 · भाग 16
(लाइव) गुरुजी, प्रेम की नगरी तो वृंदावन धाम है ना?
मेरे लिए — देखिए, इस धरती पर मैंने प्रेम को समझा तो बस इतना समझा: अगर कुछ नहीं चाहिए तो विश्व में कहीं भी जाओ, आप प्रेम में जियोगे; और आपको कुछ चाहिए तो वृंदावन या वृंदावन के मंदिर में भी चले जाओ, तो आप घुटन में जियोगे। सीधी सी बात बता दूं — दुनिया में कहीं भी चले जाओ, उनको सीने से लगा के जिंदगी गुजार दो, लेकिन (कुछ चाहिए तो) आप घुटन में ही रहोगे; और आपको कुछ नहीं चाहिए तो दुनिया में कहीं भी चले जाओ, श्मशान में भी बैठे तो आप प्रेम में बैठे हो। बस इतना मैंने इस जिंदगी में समझा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अब जाऊं कहां / #योगीजी_का_सत्संग · 2025-02-16