प्रश्नोत्तर P17-0021 · भाग 17
मुझे कैसे पता चलेगा कि अब मैं सच में निकलना चाहती हूं, कि ये झूठ नहीं है? मुझे अपना मामला इतना उलझा हुआ दिखता है — मैं बातें ही कर रही हूं, समय बर्बाद कर रही हूं, या अभी भी खुद को बचा रही हूं? मैं करना क्या चाह रही हूं?
जब रियल में निकलना चाहोगे तो पता चल जाएगा; अभी तो प्लानिंग चल रही है। समय बर्बाद नहीं हो रहा है, क्योंकि आप कहीं ना कहीं अब समझना चाहते हो। समय बर्बाद तब हो रहा था जब आप वहां पे थे; अब तो आप समझना चाहते हो, अपने आप पर ही प्रश्नचिह्न लगा दिया — तो समझने में समय बर्बाद नहीं हो रहा है। आप प्रयास करते रहिए: हम क्यों अपने आप को बचाना चाहते हैं? बचा के करेंगे क्या? मैं बच भी गया तो क्या कर लूंगा? किससे बचा रहा हूं अपने आपको? कहां ले जाऊंगा? अगर मैं बच भी गया तो मेरा क्या होगा — आज बचा लूंगा, लेकिन कल तो खत्म हो जाऊंगा। ये सब अपने आप से पूछना है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: आखिर तेरा क्या होगा ? #योगी · 2026-01-11