प्रश्नोत्तर P17-0068 · भाग 17
गुरु जी, अगर अज्ञानता में ही कोई शक्ति, ऊर्जा या पैसा मिल जाए तो क्या होता है?
जब अज्ञानता में कोई भी ताकत आपको मिलेगी तो आप उससे अपना पतन ही करोगे — राक्षसों के पास भी भगवान आए तो उन्होंने मांगकर अपना पतन ही किया। एक बेवड़े को 100 रुपये मिल रहे हैं तो घर तक पहुंच रहा है, कोई 1000 दे दे तो घर भी नहीं पहुंचेगा, रास्ते में नाली में लेटेगा। एक व्यक्ति आया, बोला बहुत परेशान हूं, सेविंग नहीं होती — पूछा गुटका खाते हो? बोला हां। तो कहा और परेशान हो जाओ, गुटके का पैसा ना मिले, रोटी तक मिले, तो गुटका तो छूटेगा। मतलब, अगर आप अज्ञानता में हो, बेईमानी में हो, तो जितनी भी ऊर्जा मिलेगी उसका दुरुपयोग ही होगा; जब तक भावना शुद्ध नहीं होगी, सदुपयोग कर ही नहीं पाओगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अद्भुत सत्संग ईश्वरी कृपा एकाकार / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-09-21