प्रश्नोत्तर P17-0094 · भाग 17
गुरु जी, क्या परमात्मा को कुछ करके पाया जा सकता है? उसे पाने का सही तरीका क्या है?
जो कुछ करके पाया जा सकता है वह मुझसे छोटा होगा, बड़ा तो होगा नहीं — और छोटा लेकर क्या करोगे? सामर्थ्यवान होकर उसे कभी नहीं पाया जा सकता, क्योंकि उसका पता ही नहीं मालूम। अपने आप को ऐसा बनाओ कि जब उसे लगे तो वह खुद मिलने आ जाए — अपने आप को निर्विकार कराओ, कामनाओं से मुक्त कराओ, बेईमानी से मुक्त कराओ, राग-द्वेष, मोह, आसक्ति, इच्छा-अपेक्षा, "मेरा" और कर्ता के भाव से मुक्त कराओ। यह ना सही है ना गलत, बस यही तरीका है — पहला और आखिरी तरीका, सीधा और सरल; और जितने तरीके हैं वे बस आपको घुमाते रहेंगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अद्भुत सत्संग ईश्वरी कृपा एकाकार / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-09-21