प्रश्नोत्तर P21-0080 · भाग 21
गुरु जी, कहा जाता है कि हम औरत को गुरु नहीं बना सकते — तो आत्मज्ञान में स्त्री और पुरुष का क्या भेद है, क्या दोनों बराबर के भागीदार हैं?
ये तो शरीर है ना — शरीर तक स्त्री-पुरुष है, नर-मादा; शरीर के पार तो बस वो एक ही है, उसका ना नर है ना मादा। जैसे कोई बल्ब लाल जल रहा है, कोई पीला, कोई सफेद, लेकिन उसके पीछे ऊर्जा में कोई भेद है क्या? ऊर्जा तो एक ही जैसी है; बल्ब इधर से उधर कर दो तो इधर सफेद जलने लगेगा, उधर लाल। तो शरीर के पीछे सब एक ही जैसे हैं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: हरियाणा सोनीपत में पुनः सत्संग 20 जुलाई 2026 #योगी · 2026-07-20