प्रश्नोत्तर P4-0007 · भाग 4
(लाइव) गुरु जी प्रणाम। क्या इस समय आत्मा अलग कार्य कर रही है और शरीर अलग कार्य कर रहा है? क्या ये दो चीजें अलग हैं?
नहीं, शरीर तो आपके द्वारा ही कार्य करता है; शरीर के द्वारा आप ही कार्य करने वाले हो। शरीर अलग से कार्य नहीं करता। अगर आप यहां हाथ रखे हो, तो आप ही रखे हो; अब यहां उठा के आप ही रखोगे। शरीर के कुछ हिस्सों में आपका अधिकार नहीं है — जैसे बाल यहां से उड़ के यहां आ जाएगा; लेकिन यहां से यहां आने में भी कारण है — जब उसे कहीं कोई रखने वाला है, तभी आएगा, चाहे हवा हो चाहे कुछ हो; ऐसे नहीं आएगा। आप नहीं रख रहे हो, तो कोई और रख रहा है। जहां कुछ भी होता है, उसके पीछे होने का (कारण होता है)।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 1 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-01