प्रश्नोत्तर P4-0033 · भाग 4
(लाइव) प्रणाम योगी जी। मैं नवंबर 2024 से आपका सत्संग सुन रहा हूं और आपके ज्ञान पर चल रहा हूं; बहुत कुछ समझ में भी आ रहा है। पर अब घर पर मन नहीं लग रहा, सारा दिन उदासी में बीतता है। मार्गदर्शन दीजिए।
तो कुछ दिन यहां आकर रहो। अगर आपकी वहां जवाबदारी है, दायित्व है, कोई आप पर निर्भर है, और आपने उसे आश्वासन दिया है, तो आप कम से कम 12 महीने में एक महीना यहां दो, 11 महीने घर पे दो। और आप पर पूरी तरह जिम्मेदारी नहीं है, (तो ज्यादा रह सकते हो)।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 1 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-01