आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P4-0037 · भाग 4

(लाइव) योगी जी प्रणाम। धूर्तता, पाखंड, चापलूसी का अर्थ क्या है? मुझे हिंदी थोड़ा कम आती है।

चापलूसी का मतलब — हम बिना समझे किसी की झूठी निंदा करते हैं, या किसी की बड़ाई करते हैं — तो ये चापलूसी है। (झूठी) बड़ाई भी करना, क्योंकि हम उसका बड़ा वाला काम नहीं देख रहे हैं, लेकिन मुझे कुछ लालच मिल रहा है; वो समाज के लिए कुछ नहीं कर रहा है, और मैं कह रहा हूं — बड़ा सज्जन आदमी है, बड़ा महान व्यक्ति है — तो यह झूठी चापलूसी है। ऐसी चापलूसी कतई ना करें; इसमें आप फंस जाते हैं। धूर्तता का मतलब होता है — सामने वाले ने आप पे भरोसा किया कि आप सामान का हिसाब सही-सही करोगे, और आपने ज्यादा ले लिया, उसको कम दे दिया; समय आने पे धोखा दे दिया। और पाखंड मतलब — आप हो कुछ और, और समाज वालों को कुछ और बता रहे हो, लाभ लेने के लिए; यह पाखंड है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 1 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-01