आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P4-0068 · भाग 4

(कुटिया में साधक) जो आपका वीडियो चलता है, अगर हम रोज देखते हैं, तो क्या हमें (चैनल को) कुछ देना चाहिए? क्या कोई सब्सक्रिप्शन/मेंबरशिप है, जिससे लाइव देखने पर आपको पैसे मिलते हैं? एक लड़का (चैनल पर) सुपर थैंक्स लगाता है — क्या वह आपको मिलता है?

नहीं, ऐसे नहीं, निःशुल्क है; मेंबरशिप वो मैंने नहीं की है। मेरे तो कितने लोग चैनल खोल लिए हैं; मैंने कॉपीराइट भी नहीं देखा; मैंने सबको बोल दिया है। मेरा चैनल है — आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान सत्संग। वो कोई और चलाता है, लेकिन अच्छा काम कर रहा है। कोई भी कर रहा है, तो अच्छा ही काम कर रहा है ना, चाहे कोई भी चलाए। मैं कॉपीराइट देता ही नहीं; अनेकों लोग चैनल चलाते हैं। तो मैं तो कह रहा हूं कि जितना ज्ञान को फैलाना है, फैलाओ। उनसे क्या हो रहा है कि उनको कुछ पैसे भी मिलेंगे, आगे और भी मिलेंगे, तो कम से कम वो गलत काम तो नहीं करेंगे। (सुपर थैंक्स —) वो उनको मिलता है, लेकिन मैं कह रहा हूं, अच्छी बात है, देना चाहिए। क्यों देना चाहिए? वो चैनल किसी और का है; मैं कह रहा हूं वो सही है, क्योंकि वो चलाएगा कैसे? वो पूरा समय तभी दे पाएगा जब उसे भी पैसे मिलेंगे; और वो अगर ऐसा अच्छा काम कर रहा है, तो उसको अगर पैसे बढ़ेंगे, तो और अच्छा काम समाज के लिए करेगा। (कोई) गलत वीडियो बना के पैसा कमाता है, तब (दूसरी बात है); वो तो अच्छा काम कर रहा है — ज्ञान का भंडारा। तो मैं ये कह रहा हूं कि उसे भी मिलना चाहिए। अगर आप लोग सुपर थैंक्स में दे रहे हो, तो वो उसे ही मिल रहा है, लेकिन मिलना चाहिए; क्योंकि उसकी भी जरूरतें हैं, बेसिक जरूरतें हैं। अगर वो दो घंटा देता होगा, और उसकी जरूरत पूरी हो जाएगी, तो वो पूरी तरह देगा, तो और तेजी से (वीडियो) काट-काट के फैलाएगा। वो वीडियो को सुनता है, कम शब्दों में काट के अच्छी तरह आप तक पहुंचाता है। तो मेरा कहना है — कोई भी ऐसा काम करे, उसे सहयोग करना चाहिए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 1 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-01