आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P5-0147 · भाग 5

सांसारिक कार्य होते आत्मज्ञान हो सकता है? गृहस्थ में आगे बढ़ रहे हैं कैसे जांचें? आपकी साधना चल रही? खाली समय में क्या सोचें? लेनदेन कितना बाकी?

हां, एकदम हो सकता है, ईमानदारी और सत्कर्म के साथ। जब बढ़ोगे तो जांचने की जरूरत ही नहीं है। जांच रहे हो, इसका मतलब बढ़ नहीं रहे हो, सिर्फ जांच ही रहे हो, कुछ कर नहीं रहे हो। करोगे तो जांचने की जरूरत नहीं है। नहीं, साधना से तो मुक्त हो गया। बस आप लोगों के लिए काम चलता है। खाली समय में सत्कर्म और कर्म सोचना चाहिए, कि मैं क्या करूं कि मेरा आत्मिक कल्याण हो जाए। कितना लेनदेन बाकी है, कुछ नहीं, बस लेनदेन करते रहो; जिस दिन लेनदेन खत्म, उस दिन खत्म। जैसे आपने किसी स्कूल में एडमिशन ले लिया, तो कितने दिन बाकी हैं, यह आपको थोड़ी गिनना है, वह खुद गिन रहा है। आपने किसी पद को प्राप्त किया, किसी पद पर हो, किस दिन रिटायर होगे, यह तुम्हें गिनने की जरूरत है क्या? नहीं, वह खुद गिन रहा है, क्योंकि उस पद के पीछे कोई और बैठे हैं, वे इंतजार कर रहे हैं कि तुम हटो और वह पद कोई ले।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 16 अगस्त 2026 · 2026-08-16