प्रश्नोत्तर P5-0190 · भाग 5
मैं 13 साल का हूं, तीन साइकिल तोड़ी; पापा कहते आप हां बोलोगे तो दिलाएंगे — साइकिल दिलाएं?
अगर मैं कहूं, तो तुम्हारे पापा को जीवन में नहीं दिलाना चाहिए। अब तुम कमा के ही लेना।
और मैं उस बच्चे को यह कह दूं। अगर उसके पापा को साइकिल देना है, तो घर पर कोई काम पड़ता है, जितना मजदूरों को देता है, उस काम में उसको लगाए, उसका पेमेंट निकाले। और जब साइकिल का मूल्य हो जाए, तब जाके साइकिल खरीद ले।
ये तो दौड़ ही रहा है। तो मैं तो कहूंगा, दिलाना ही नहीं चाहिए। साइकिल टूटी नहीं, इसने तोड़ दी। तीन तोड़ दी, तो चौथा भी तोड़ देगा। इसके पापा खुद मजदूरी कराएं, और फिर ये साइकिल लाएगा, तो नहीं तोड़ेगा। और तोड़ेगा, तो फिर कमाए, तब नहीं तोड़ेगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 23 अगस्त 2026 #योगी · 2026-08-23