आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0051 · भाग 6

भरोसे की जो बात कही, उसी भरोसे पर अब तक चलते आए हैं। आप भरोसे और विश्वास की बात नहीं करते, और स्वप्न आता है या नहीं, इसका सीधा उत्तर भी नहीं देते। मन भविष्य के जो प्रश्न उठा रहा है, जो वास्तविक नहीं, उन्हें हटा दें? आत्मज्ञान के बाद स्वप्न आते हैं या नहीं, इस उत्तर से लाभ या हानि कुछ नहीं, केवल मन की संतुष्टि है। ऐसे प्रश्न पूछना बंद कैसे समझें? पेड़ यहां क्यों है, यह कौन बताएगा?

कोई बात नहीं, अब समझकर चलो। मार्ग मिल गया। यहां मैं भरोसे और विश्वास की बात ही नहीं करता। अगर यही करना होता कि हां या ना कह दूं, स्वप्न आता है या नहीं, तो कह देता। जो मैं कहता हूं उसे काटने के लिए तुम्हारे पास अभी वह नहीं है, क्योंकि तुम वहां खड़े नहीं हो। जब तक तुम उस जगह खड़े होगे, पता नहीं मैं कहां रहूंगा और तुम कहां। उन्होंने कहा स्वप्न नहीं आते, और मैं भी ना कह दूं, तो उनकी बात और मजबूत हो जाएगी कि यह भी सही है। मैं हां कहूं तो क्या होगा? उससे क्या होगा। इसलिए ऐसे प्रश्नों का जवाब नहीं देता जिनसे तुम और भ्रमित हो जाओ, और जिनका तुम्हारे जीवन में कोई मतलब नहीं। जिन्हें प्रत्यक्ष कराया ही नहीं जा सकता। प्रत्यक्ष स्थिति के बाद होगा। स्थिति तक पहुंचने का मार्ग चाहिए। स्थिति तक पहुंचने के लिए काम करते, यही अच्छा था। मन भविष्य के जो प्रश्न उठा रहा है, जो वास्तविक नहीं, उन्हें हटा दो। देखो, यह प्रश्न मैं पूछ रहा हूं, इसके उत्तर से मेरा लाभ है या नहीं। कुछ देर पहले पूछा कि आत्मज्ञान के बाद स्वप्न आते हैं या नहीं। इस जवाब से लाभ है या हानि? कुछ नहीं। संतुष्टि है बस। कैसी संतुष्टि? बेवकूफी वाली। मन की संतुष्टि। यह बात आत्मज्ञान के बाद ही पक्की होगी। इससे लाभ क्या हुआ। इसे पागलपन भी कह सकते हो। पता तब लगता है जब बात समझ में आती है, जब अकेले बैठोगे। अभी तक वह समझ थी नहीं। समझ विकसित होती तो शायद प्रश्न पूछा ही नहीं जाता। वह प्रश्न करो जिसके उत्तर से लाभ हो, जिससे लगे कि समझ विकसित होगी। और देखो, उसका जवाब है भी या नहीं। जवाब है तभी पूछो। कोई कहे यह पेड़ क्यों है। पेड़ थोड़ी बताएगा। जिसने लगाया, उसने किस उद्देश्य से लगाया, वह बताएगा कि मैंने यहां क्यों लगाया। यह पेड़ यहां क्यों है, लगाने वाला बताएगा। आगे जाओगे तो पेड़ नहीं बताएगा। मतलब यह कि वही प्रश्न करो जिसका कुछ मतलब हो और जिससे लाभ हो। नहीं तो समय बर्बाद होता है और भटकते रहते हो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: Sunday Q&A May 3, 2026 #Yogi · 2026-05-03