प्रश्नोत्तर P6-0066 · भाग 6
बाबा का प्रश्न है कि आत्मिक बल कैसे बढ़ाएं? उन्हें पहले एक साल का समय दिया गया था।
तू तो एक साल तक बोल मत। एक साल का समय दिया था न। एक साल तक तुझे कुछ नहीं करना है। आकाशवृत्ति से यहां जो मिलता है, उसी में जीना। किसी से न बात, न चीत। एक साल मैंने बोल दिया था। एक साल बाद बात करना। कल्याण चाहता है तो उसी में जी। एक साल बस अपने आप में रह। तुझे सब समझ में आने लगेगा। एक साल तक किसी से कुछ बात नहीं करना। एक साल का समय दिया है। तुझे एक घंटे में हो जाए, ऐसा नहीं। तू एक साल तक छोड़। एक साल तक तुम्हें बस अपने आप में रहना है।
और यहां ऐसी कोई बात भी नहीं कि बात करनी पड़े। इसका ध्यान रखना। न कोई प्रश्न, न उत्तर। तुम्हारे लिए एक साल तक मौन। पांचों इंद्रियों से मौन हो जाओ। जरूरत में खाओ, आराम करो, और चिंतन करो। बस आत्मिक चिंतन में लगे रहो। एक साल तक पांचों इंद्रियों से मौन ले लो। तुम्हें बहुत जरूरत है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 24 मई 2026 #योगी · 2026-05-24