प्रश्नोत्तर P6-0071 · भाग 6
प्रत्यक्ष ज्ञान क्या है? यह किस प्रकार सबके लिए सरल है? क्या इसे अपनाने के बाद किसी गुरु मंत्र, नाम, जप या योग की जरूरत नहीं रहती?
नहीं। आप इसको बिना अपनाए इस भवसागर से निकल ही नहीं सकते। आप चाहे कुछ भी कर लो। या तो यह अपना लो, या कुछ और अपनाया हो तो इसको साथ में लेना ही पड़ेगा। क्योंकि ईमानदारी और सत्कर्म के बिना इस भवसागर को पार ही नहीं कर सकते, निकल ही नहीं सकते। अभी भी समय है। समझ लो, और कल्याण कर लो, उद्धार कर लो।
आप लोगों को जीवन में मौका भी अच्छा मिला है। सत्संग भी है, व्यवस्था भी है, स्वतंत्रता भी है। आत्मिक कल्याण के लिए सारी व्यवस्था मिल गई है। मेरा यही कहना है, अभी भी सत्योग कर लो। समय एक जैसा रहता नहीं। कब हाथ से चला जाएगा, पता नहीं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 24 मई 2026 #योगी · 2026-05-24