प्रश्नोत्तर P7-0010 · भाग 7
आप ध्यान को छोड़ने के लिए कहते हो। बिना किसी विधि के कैसे आगे बढ़ सकते हैं?
कहाँ आगे बढ़ोगे? ध्यान अच्छा करके कहाँ आगे बढ़ रहे हो? बताओ, क्या बढ़ रहे हो? कहाँ ध्यान लगा रहे हो? मुझे कोई बताए। जितने लोग यहाँ ध्यान करते हो, ध्यान में क्या कर रहे हो? बताओ, कहाँ आगे बढ़ रहे हो।
पहले इस पत्ते पर ध्यान था। अब खाट पर लगा दिए। क्या फर्क है? बोलो। हो तो बाहर। ध्यान से भी मुक्त हो। क्योंकि ध्यान तुमसे है। और तुमसे कब है? जब तुम्हें कुछ चाहिए। तो कुछ चाहिए से मुक्त हो जाओ। ध्यान से भी मुक्त होकर अपने आप में स्थिर हो जाओगे। सीधी सी बात है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: बिना गुरु के नाम जप सफल होगा कि नहीं ? | गुरु के बिना नाम जप ! #livesatsangyogijika · 2025-03-10