आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P7-0095 · भाग 7

जिज्ञासा तो बचपन से ही रही। फिर भी आत्मिक कल्याण पूरा नहीं हो पाया। जिज्ञासा से क्या होता है?

जिज्ञासा के बाद काम करना पड़ेगा। आप शिक्षक हुईं। इसके लिए मेहनत किया था कि नहीं? कोई जिज्ञासा करे कि मैं शिक्षक बनूंगा, तो बन जाएगा क्या? उसके लिए काम करना पड़ेगा। जिज्ञासा से क्या होता है? उस परिणाम के लिए आपने कभी काम किया क्या? तब मतलब है। जिज्ञासा ही जिज्ञासा रही, तो जिज्ञासा से क्या होगा? काम भी तो करना पड़ता है। तो काम करिए। बचपन से जिज्ञासा रही, किया क्या? किया उतना ही जितना समर्थ था। यह जिज्ञासा प्रबल नहीं थी। आपकी प्रबल जिज्ञासा शादी की थी, शादी की। शिक्षक बनने की थी, प्रॉपर्टी की थी, बच्चे पैदा करने की थी। आत्मिक कल्याण की जिज्ञासा प्रबल नहीं थी। ऐसे ही बन गई थी। प्रबल होती तो आप शादी भी नहीं करतीं, पहले यही करतीं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: भाग्य कौन तय करता हैं प्रारब्ध या कर्म ? Aadhyatmik Pratyasth Gyan Yogi · 2025-07-03