प्रश्नोत्तर P7-0162 · भाग 7
संयम का मतलब क्या है? लोग कहते हैं संयम रखो। क्या यह शरीर से संबंधित है, या धैर्य है? संयम मानसिक है, या शरीर और मन दोनों से? एक बार अहंकार आहत हो जाए, तो हम जैसे लोग पीछे हट जाते हैं। उस वक्त संयम कैसे रखें?
संयम का मतलब है, जिसके लिए आप आए हो, उसे करके इंतजार करो। आप जिस कार्य के लिए आए हो, कार्य करते रहो, और फल का, परिणाम का इंतजार करो। पेशेंस रखो। संयम मतलब, आप जिसके लिए आए हो, लगे रहो, और संयम रखो। भागो मत।
शरीर से किया, तभी मानसिक हुआ। हम कुछ शरीर से करते हैं, तभी वह मानसिक होता है। पांच इंद्रियों से जितना हमने अर्जित किया है, वही मानसिक विचार बनते हैं। बाहर से जैसा आपने किया है, वही मानसिक विचार आते हैं। बिना गुरु के ज्ञान भी तो नहीं मिला। गुरु भी तो है। शिक्षक ही नहीं रहेगा, तो विद्यार्थी क्या करेगा। तो संयम का मतलब है, अगर आपने कुछ कर दिया, तो करने के बाद इंतजार करिए। संयम रखो।
एक बार ईगो हर्ट हो गया, तो हम जैसे लोग पीछे हटते हैं। फिर गिरोगे। सीधी सी बात है, गिरना हो तो। उस वक्त भी अपने आप को देखना पड़ता है। अगर ईगो आ जाए, तो उसकी प्रतिक्रिया बाहर शरीर से मत दो। पी जाओ उसे। पीने के लिए अलर्ट रहना पड़ता है। यह मत रखो कि सामने वाले को बदले का भाव रख लूं, मौका आएगा तो इन्हें जवाब दूंगा। नहीं। पी जाओ। ईगो हो रहा है, तो भी उचित तरीके से काम करो। ऐसा ना हो कि सामने अनुचित हो रहा है, और आप कहो कि हमें तो ईगो नहीं करना है। वहां रोकने के लिए कुछ भी करो। जैसे इस स्थान पर हो, और आपके सामने कुछ गलत हो रहा हो, और वह व्यक्ति नहीं माने। अब आपको क्रोध का उपयोग करना पड़ेगा। उसे रोकने के लिए कुछ भी करना पड़े। कुछ भी करो। यहां तक कि या तो उसकी जान ले लो, या अपनी दे दो। संदर्भ के अनुसार संयम यही सीखना है।
वीर किसे बोला गया है? वीर युद्ध में मरते हैं। क्या भगोड़ों को वीर कहा गया? जो चुप हो गया, रुक गया, उसे? जिसने अपने अधिकार के लिए लड़ा, और मारा गया, उसे वीर कहा गया। आपका अधिकार यही है, कि आप जहां भी हो, अगर गलत हो रहा है, तो उस गलत को होने ना दो। चाहे उसके लिए मार दो, या मर जाओ। मारने में भी वीर हो, और मरने में भी वीर हो। युद्ध में जिसने मारा, वह भी वीर है। मारते-मारते मर भी गया, तो भी वीर है। लड़ाई से हटे नहीं।
वहां यह देखा जाता है कि दोनों में गलत कौन था, सही कौन था। मरने वाला अगर गलत था, तो उसे वीर नहीं कहा जाता। मरने वाला अगर सही है, तो उसे वीर कहा जाएगा, क्योंकि अपने अधिकार के लिए लड़ा। मारने वाला अगर गलत है, और मरने वाला सही है, तो मरने वाले को वीर कहा जाएगा। मरने वाला गलत है, और मारने वाला सही है, तो मारने वाले को वीर कहा जाएगा। तो अपने अधिकार के लिए लड़ जाओ, चाहे सामने कोई भी हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 12 अप्रैल 2026, अपनों की कुटिया में सत्संग समझो #योगी · 2026-04-12