आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P8-0008 · भाग 8

शिष्य के मुख्य गुण कौन से हैं?

शिष्य का मुख्य गुण है कि मेरा आत्मिक कल्याण हो जाए। यह मुख्य गुण है। और फिर जहां मेरा आत्मिक कल्याण हो, उसकी शरण में रहना। इसी को शिष्य कहते हैं। और फिर जिसके पास रह रहे हो, उसके बताए हुए एक-एक शब्द में जीना। एक-एक शब्द में। तभी आत्मिक कल्याण होगा। अगर एक शब्द भी छूट गया तो नहीं होगा, क्योंकि निन्यानवे भी छेद रहे तो नाव तो वहीं जाने वाली है। निन्यानवे छेद ढक गए, किसी में एक छेद रहा, तो भी दोनों का मिलना एक ही जगह होगा ना। एक-एक शब्द में जीना। गुरु, जिसे भी आप गुरु समझ रहे हो कि नहीं, यह मेरे आत्मिक कल्याण के लिए सहायक है और यह मेरे गुरु हैं। तो गुरु वाक्य ब्रह्म वाक्य। उसके एक-एक शब्द में जीना। अब ये नहीं, चालाकी करना कि गुरु ने नियम बताया, गुरु जी नहीं हैं, देख नहीं रहे, चलो बतिया लेते हैं। नहीं। इतने लोगों से बतिया क्या है? ये भी, तुम दोनों का पतन हो रहा है। गुरु जी तो नहीं देख रहे हैं, लेकिन जहां तुम्हें जाना है वो तो देख रहा है। वही रास्ता बंद कर देगा। गुरु जी तो नहीं देख रहे हैं ना, लेकिन जहां तुम्हें जाना है वही रास्ता बंद हो गया। भाई, किसी ने आपको काउंटर पर टिकट दिया। कहा, भाई इस जगह पहुंच जाओगे। टिकट आपने फाड़ के फेंक दिया। तो टीटी पकड़े तो क्या करेगा? और तुमने कहा कि गुरु शब्द देता है ना। गुरु ने टिकट दिया। तो टिकट को आप इतना साधारण ना समझो। वो आपको जगह तक पहुंचाएगा। लेकिन आपने क्या किया? चलो यार, ये कागज है, ये फाड़ के फेंक देते हैं, ऐसे ही चल देंगे। तो फिर कहां जाओगे जब जांच होगी? गुरु शब्द दे रहा है। तो उन शब्दों में जिओगे तब वहां तक पहुंचोगे ना। अगर आप शब्दों में जिओगे नहीं तो फिर पहुंचोगे कैसे? तो गुरु शब्द दे रहा है, तो आपको वो शब्द वहां तक पहुंचाएगा। आप उसे साधारण शब्द ना समझो। उस टिकट को संसार का कागज ना समझो कि यार घर पर तो इतना कागज पड़ा है, यही तो होगा, फाड़ के फेंक दो। नहीं। उस कागज में कुछ है। तो गुरु शब्द दे रहा है तो उस शब्द में कुछ है। उसकी साइन है, कुछ है उसमें। एक नियम है, एक सिस्टम है। वो शब्द दे रहा है तो उसमें कुछ है। वह शब्द आपको तार देगा, जब उसमें जिओगे तब। और तुमने कहा, छोड़ो यार, कहां गुरु जी देख रहे हैं, बतिया लेते हैं। मार लोगे। तुम्हारा जाएगा। उसका क्या जाएगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 19 अप्रैल 2026, इस वक्त इस दुनिया में सबसे कठिन कार्य क्या है ? #योगी · 2026-04-19