आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P8-0049 · भाग 8

एक श्रोता कहता है, आपके द्वारा प्रत्यक्ष ज्ञान की लहरें उठ रही हैं, जिसके भी बंधन होंगे वे अपने आप टूट जाएंगे, और आत्मिक कल्याण सौ प्रतिशत होना ही है। इस पर क्या कहना है?

एकदम। आप जितना प्रत्यक्ष ज्ञान के द्वारा बताया जा रहा है, आप अगर इस पर चलोगे तो सौ क्या, एक सौ एक प्रतिशत आत्मिक कल्याण होगा ही होगा। और मैं प्रत्यक्ष लाया हूं। प्रत्यक्ष मतलब प्रत्यक्ष। या आपको भी पता है कि मैं अगर इस तरीके से जीवन जिया, इस तरीके से मैं चल रहा हूं, तो मेरा आत्मिक कल्याण संभव है। तो इसीलिए मैं आप लोगों को कहता हूं कि एक व्यवस्था मिली है। आपके कर्म से ही मिली है। निमित्त भले मैं बना हूं। लोग सहयोग दे रहे हैं, वह भी निमित्त बने हैं। उनका भी कल्याण होगा। कहीं ना कहीं, जितना मेरे द्वारा हो रहा है, तन से, धन से और ज्ञान से, सेवा जहां से भी आप कर रहे हैं, उसका परिणाम आपको मिलेगा। तो इसीलिए मैं कहता हूं कि पूरी तरह नियम में रहो। नियम में रहने में ही कल्याण है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 19 अप्रैल 2026, इस वक्त इस दुनिया में सबसे कठिन कार्य क्या है ? #योगी · 2026-04-19