आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P8-0064 · भाग 8

एक साल तक आपसे ज्ञान लिया और आपकी आलोचना करता है। यह किस योग्य है? विस्तार से बोलिए।

कोई बात नहीं, उसमें क्या हुआ। जीसस के साथ रहने वाला जीसस को ही भेज दिया। महावीर के साथ रहने वाला महावीर के विरोध में जाके गुरु बन बैठा, और महावीर को गालियां और बुराइयां देने लगा। तो कोई बात नहीं है। जो जैसा करेगा, वैसा परिणाम पाएगा। उससे क्या हुआ? आप बस अपने कल्याण के लिए काम करो। जो जैसा करेगा, वैसा पाएगा। अपने को क्या करना है? इतिहास गवाह है कि बहुत लोग उनके शरण में रहे। बहुत ऐसे क्रांतिवीर हुए जिनको उनके दोस्त और यार ने ही फंसा दिया। कितने हुए कि गए थे शिष्य बनकर, और तरीका सीखकर, गुरु बनकर, और लोगों को ठगने लगे। लेकिन बाद में उनको परिणाम मिला। ऐसा नहीं है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 26 अप्रैल 2026 #योगी · 2026-04-26