प्रश्नोत्तर P8-0115 · भाग 8
काम तो प्रकृति करती है। प्रकृति किसे कहते हैं? फिर हमें काम क्यों करना पड़ता है?
प्रकृति आप किसे समझते हैं? जो दिख रहा है। तो उसमें हम भी तो दिख रहे हैं। तो काम तो करना पड़ेगा। अगर प्रकृति काम करती है, तो प्रकृति तो हम भी हुए। जब तक हम इस शरीर में हैं, तो प्रकृति का हिस्सा तो मैं भी हूं। अगर प्रकृति काम करती है, तो प्रकृति किसके द्वारा काम करती है? लोगों के द्वारा ही तो निमित्त बनती है। अगर यह पेड़ है, तो पेड़ भी ऑक्सीजन दे रहा है, हजारों-लाखों जीव को भोजन करा रहा है। लेकिन पेड़ भी तो रूप में है। प्रकृति मतलब क्या? दिख रहा है। यही प्रकृति है। तो आप भी दिख रहे हो।
तो हमें मिलजुलकर अपने आत्मिक कल्याण के लिए, लोगों के लिए काम करना चाहिए, जिससे समाज का हित हो। प्रकृति काम करती है। प्रकृति आपके द्वारा ही तो काम करती है। आप भी तो प्रकृति का हिस्सा हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 26 अप्रैल 2026 #योगी · 2026-04-26