आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P8-0121 · भाग 8

लोग गुरु जी के बारे में गलत बोल रहे हैं। क्या परमात्मा उन्हें सजा देगी? ऐसे लोगों का क्या करें?

उनका कर्म ही उन्हें सजा देगा। और गलत बोलने वाले को अब मैं मौका नहीं देता। पहले मैं ब्लॉक नहीं करता था। बोला, एक साल तक इनको छोड़ दो, ये कभी तो सुधरेंगे। लेकिन मैंने देखा कि हमको तो प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन जितने लोग मुझे समझते हैं उनको थोड़ी पीड़ा हो जाती है। तो मैंने कहा, इसे ब्लॉक ही कर दो। तो अभी जरा सा भी कोई इधर-उधर लिखता है तो मैं उसे ब्लॉक ही कर देता हूं। क्योंकि मुझे तो नहीं, लेकिन जितने लोग मुझे समझते हैं उन्हें पीड़ा हो जाती है कि गुरु जी को ऐसा बोल रहा है। तो उनको ब्लॉक ही कर दिया। ब्लॉक मतलब फिर संदेश कर ही नहीं सकते। कोई बात नहीं, कभी न कभी समझेगा। और मैंने बताया न, मैं ब्लॉक कर देता हूं, क्योंकि कितना समय दोगे। भगवान कृष्ण ने कितनी बार कहा, भैया निन्यानवे तक तुझे नहीं मारूंगा, वादा किया। लेकिन सौ होगा तो मार दूंगा। तो सौ गाली पर फिर उन्होंने उठाया और मार दिया। तो हम भी समझने का मौका कई सालों तक दिए। लेकिन अब तुम नहीं समझोगे तो तुम्हारे पीछे कौन पड़ेगा? समझने वाले के पीछे पड़ो। जितने लोग समझना चाहते हैं, उन पर अपनी ऊर्जा खर्च करो, उन पर काम करो। अब तू समझेगा ही नहीं, तो तेरे पीछे कौन पड़े? कर्म भी दिख रहा है, काम भी दिख रहा है, सत्संग भी। तब भी तुझे लग रहा है कि नहीं, यह नहीं है, यह नहीं है। तो इसको हटाओ। तुरंत हटाओ। क्या करोगे भाई? अगर जिस उंगली में कैंसर हो जाएगा, बहुत ठीक कराने का प्रयास करोगे। अब पता चल जाएगा कि यह ठीक नहीं होगा, तो क्या करोगे? कटवा दोगे। अपना ही अंग कटवा दोगे। तो मौका देते हैं कि भैया तू सुधर जा, सुधर जा। नहीं सुधरे तो बात अलग है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 26 अप्रैल 2026 #योगी · 2026-04-26