आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P9-0069 · भाग 9

क्या बिना फार्मूला अपनाए इस रास्ते से निकल सकते हैं? मैं फार्मूला नहीं अपनाना चाहता।

नहीं। देखिए, फार्मूला तो अपनाना पड़ेगा। अगर आप कोई गणित का सवाल हल कर रहे हो, और बोलो कि मैं फार्मूला नहीं अपनाऊं, तो क्या उस सवाल को हल कर सकते हो? कभी नहीं कर सकते हो। आपको कोई परीक्षा पास करनी है। आप प्रश्न के उत्तर न लिखो, और बोलो कि नहीं, हम प्रश्न की जगह प्रश्न ही लिख दें, उत्तर नहीं लिखें। उत्तर हमें मालूम है। मैं बोलकर बता दूंगा, लेकिन लिखूंगा नहीं। लिखोगे नहीं, तो पास नहीं होगे। कहने का मतलब है, जैसा फार्मूला है निकलने का, ईमानदारी, सत्कर्म, सत्संग, यह आपको अपनाना ही पड़ेगा। बिना अपनाए आप निकल ही नहीं सकते। सीधी सी बात है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: Live के प्रश्न और उत्तर स्वयं के सामर्थ को जांच कर आगे बढ़े । #योगी · 2026-06-05