आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P9-0073 · भाग 9

अपने आत्मिक कल्याण और अपने उद्धार के लिए सबसे जरूरी क्या है?

अपने आत्मिक कल्याण के लिए, अपने उद्धार के लिए, सबसे जरूरी यह है कि जो भी मैं कर्म कर रहा हूं, मुझे कर्म करने का मौका मिला है, और मेरे द्वारा कुछ भी हो रहा है, मुझे बस इतना देखना है कि मैं कर्म के प्रति ईमानदार रहूं। बस मुझे यही देखना है आत्मिक कल्याण में। और मेरी ईमानदारी का मुझे पता है। सामने वाले को नहीं पता चलता कि तुम ईमानदार हो कि बेईमान हो। क्योंकि सामने वाले को कभी-कभी कर्म दिखता है, लेकिन उसने किस भाव से किया है, कितनी मेहनत की है, वह नहीं देखता। सामने वाला सिर्फ परिणाम देखता है। कभी-कभी वह परिणाम नहीं आता, लेकिन वह परिणाम से ज्यादा मेहनत कर चुका होता है। अब देखना यह है कि अगर मैंने कोई काम किया और परिणाम नहीं आया, तो मैं पूरी जानकारी लेकर देखूं कि क्या मेरी जानकारी में कमी थी, क्या था। और घुमा-फिरा के यह देखो, भाई, कि जब भी कुछ करो, बस ईमानदारी से करो, जरूरतमंद की सेवा करो, सत्संग सुनो, और अपना उद्धार करो। सीधी सी बात है। इतना समझ गए। आगे जैसे प्रश्न आएं, उनका उत्तर दें।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: लाइव के प्रश्न और उत्तर अपना स्वयं का कल्याण कैसे करें ? #योगी · 2026-06-06