आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P11-0028 · भाग 11

एकांत में बैठता हूं तो पहले कुछ मिनट आंखें खुली रहती हैं, फिर आंखें बंद करता हूं तो 15 मिनट बाद नींद आने लगती है। इसका क्या करूं? कहीं कुछ गलत तो नहीं?

कोई बात नहीं, आने दे। यहां नींद के लिए लोग गोलियां खाते हैं। आ रही है तो आने दे, नींद को तोड़ मत। अपने को कुछ प्राप्त थोड़ी ना करना है; जितना प्राप्त है, उसे छोड़ना है। बचपन से हमें सोने कहां दिया गया — 4 बजे उठो, 5 बजे उठो; कभी यह भी पूरा हो जाएगा, तो नहीं लगेगी। बस सारे कामों से निवृत्त होकर बैठा करो; अगर कोई काम बाकी है और सो गए, तो गुस्सा आएगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 22 फरवरी 2026 #योगी · 2026-02-22